Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में बनेगी बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, ऊंचाई को लेकर सस्पेंस
Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर 36बी और 37बी में 1003 एकड़ में बन रहे ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट का नाम अब देशभर में होगा। बता दें कि यहां देश की सबसे ऊंची ईमारत बनाई जाएगी। इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से तय कर लिया गया है।
यह इमारत गुरुग्राम की स्काईलाइन को पूरी तरह से चेंज कर देगी। सरकार ने इसके लिए एडवाइजर कंसटेंट की तलाश शुरु कर दी है। विदेशी कंपनियों और इंटरनेशनल कंसल्टेंट की सहायता से इसे सिरे चढ़ाया जाएगा।
दफ्तर, फ्लैट, एंटरटेनमेंट जोन सब होगा
प्रस्तावित इमारत में कॉरपोरेट ऑफिस स्पेस, लग्जरी होटल, रेजिडेंशल यूनिट्स, कन्वेंशन सेंटर, ऑब्लज्रवेशन डेक, स्काई व्यू गैलरी, हाई-एंड रिटेल और एंटरटेनमेंट जोन जैसी हाईटैक सुविधाएं मिलेगी। सरकार इस इमारत को काम रहन-सहन और पर्यटन तीनों का केंद्र बनाने पर फोकस कर रही है।हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि ग्लोबल सिटी हरियाणा के औद्योगिक और शहरी विकास का भविष्य है।
सबसे ऊंची इमारतें
देश इमारत ऊंचाई
यूएई (दुबई) बुर्ज खलीफा 828 मीटर
चीन शंघाई टावर 632 मीटर
गुरुग्राम को मिलेगी वैश्विक पहचान
यह इमारत गुरुग्राम को वैश्विक पहचान दिलाने का काम करेगी। इस इमारत की अधिकतम ऊंचाई, एविएशन सेफ्टी, लाइटिंग सिस्टम और एयर ट्रैफिक पर प्रभाव इन सभी पहुलओं का गहन मंथन किया जा रहा है।