Haryana News: पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस टीमों ने 2 घंटे खंगाला परिसर
Feb 9, 2026, 21:30 IST
Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया है। इस धमकी के बाद पंचकूला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कोर्ट परिसर को खाली करवाया। टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी मौके पर तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार पंचकूला कोर्ट के सेशल जज को यह धमकी मिली थी, जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसकी जानकारी उन्होंन तुरंत पुलिस अधिकारियों को दी।
पंचकूला DSP सृष्टि गुप्ता ने बताया कि धमकी भरा मेल आने के बाद कोर्ट में करीब दो घंटे तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, अभी तक जांच में ऐसा कुछ पाया नहीं गया। यह केवल धमकी का ही मामला है, लेकिन फिर भी उन्होंने एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर की जांच की गई।