Haryana news : हरियाणा में सीएम फ्लाइंग टीम का बड़ा एक्शन, इन दो फैक्ट्रियों पर मारी रेड
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के रेवाड़ी में कोसली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सीएम फ्लाइंग की टीम ने कपड़ा धोने और रंगने का काम करने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर जांच की। इस कार्रवाई के दौरान फैक्ट्रियों में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान अधिकारियों को इन दोनों फैक्ट्रियों में एनओसी, प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े अन्य दस्तावेजों और बिजली लोड संबंधी रिकॉर्ड में काफी गड़बड़ियां मिली। इसके साथ- साथ इन फैक्ट्रियों से केमिकल युक्त जहरीला पानी बाहर बहाए जाने का मामला भी सामने आया,जिससे प्रदूषण फैलने की आशंका जताई जा रही है।Haryana news
जानकारी के मुताबिक, रेड के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन और कर्मचारी आवश्यक वैध दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सके। जिसके चलते संबंधित विभागों ने दोनों फैक्ट्रियों को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी रिकॉर्ड और स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम फ्लाइंग टीम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अन्य फैक्ट्री संचालकों में भी हड़कंप का माहौल बना हुआ है।