{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 

Haryana news : हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा हादसा, कार बनी आग का गोला 

 
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा हादसा हो गया। गुरुग्राम के एनएच-48 पर आधी रात को तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर रॉन्ग साइड में चली गई और ऑटो को टक्कर मार दी। 

इस हादसे के दौरान कार में आग लग गई और ड्राइवर अंदर फंस गया। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद एक कैब ड्राइवर ने अपनी जान की बाजी लगाकर जलती कार के अंदर फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला।Haryana news

जैसा कि बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर हुई। जानकारी  के अनुसार, दिल्ली की ओर से आ रही एक कार का संतुलन बिगड़ गया और जिसके बाद कार डिवाइडर कूदकर सर्विस लेन पर चली गई। जहां उसने ऑटो को टक्कर मारी और फिर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद ही कार में आग लग गई।


हादसे के दौरान मौके से गुजर रहे कैब ड्राइवर रितेश फोगाट ने आग लगी कार देखी। उन्होंने पाया कि कार का ड्राइवर सीट पर बेसुध पड़ा हुआ था और ड्राइवर ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी। कार चालक घायल अवस्था में खून से लथपथ था।Haryana news

कैब ड्राइवर ने तुरंत जलती हुई कार के अंदर प्रवेश किया और बेहोश ड्राइवर को खींचकर बाहर निकाला। कैब ड्राइवर रितेश ने वहीं एक ऑटो रुकवा कर घायल ड्राइवर को अस्पताल भिजवाया।