Haryana News: हरियाणा में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर लगी रोक, जानें वजह?
Haryana News: हरियाणा में इजराइल-अमेरिका और ईरान में चल रहे युद्द का प्रभाव का असर दिखने लगा है। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई को रोकने का निर्णय लिया है।
अधिरकारियों का कहना है कि ये फैसला बस एहतियात के तौर पर किया गया है। जल्द ही सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी। इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट संचालकों के सामने संकट खड़ा होगा।
दोपहर बाद आए आदेश
LPG गैस मुहैया कराने वाले कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर देने से इंकार कर दिया। एजेंसी संचालकों के अनुसार उन्हें कंपनियों की तरफ से आदेश मिला है कि आगामी आदेश तक व्यवसायिक गैस सिलेंडर का वितरण न किया जाए।
गैस एजेसियों के इस फैसले के बाद रेस्टोरेंट से लेकर रेहड़ियों तक खाद्य उत्पाद बनाने वाले कारोबारियों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा।
इन सिलेंडरों में गैस सप्लाई पर लगी रोक
गैस एजेंसी के संचालकों के अनुसार अभी 3 प्रकार के व्यवसायिक LPG सिलिंडरों पर रोक लगाई है। इसमें 19kg, 35kg और 47.5kg का सिलेंडर शामिल है। इसकी सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। LPG का प्रयोग घरेलू और व्यवसायिक ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्रीज के लिए भी प्रयोग किया जाता है।