Haryana News: हरियाणा विज्ञान रत्न और युवा विज्ञान रत्न के लिए होगा पुरस्कार समारोह, 11 वैज्ञानिकों का चयन
हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार में 2022 के लिए सीएसआईआर भावनगर के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार और पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा के प्राध्यापक डा. राजकुमार का चयन किया गया है। 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी से सम्मानित आईआईएसईआर, मोहाली और एमेरिटस पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की प्राध्यापक डा. सुदेश कौर खंडूजा को पुरस्कृत किया जाएगा।
2024 के लिए क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र फरीदाबाद के प्राध्यापक डा. दीपक थंकप्पन नायर व राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र मानेसर के वैज्ञानिक डा. अनिर्बान बासू को सम्मानित किया जाएगा।
हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार में 2022 के लिए भारतीय प्रोैद्योगिकी संस्थान गांधीनगर के सहायक प्राध्यापक डॉ. विनीत वशिष्ठ और डी वाडिया हिमालयन भूविज्ञान संस्थान देहरादून के वैज्ञानिक डॉ. विकास शामिल हैं।
2023 के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान अगरतला के सहायक प्राध्यापक डा. परमवीर सिंह व भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरू के सहायक प्राध्यापक डॉ. चिराग जैन और 2024 के लिए आईआईएसईआर, मोहाली के सहायक प्राध्यापक डॉ. जोगेंद्र सिंह एवं एलवी प्रसाद नेत्र संस्थान हैदराबाद की परामर्शदाता नेत्र चिकित्सक डा. स्वाति सिंह वैज्ञानिक को पुरस्कृत किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल असीम घोष मुख्य अतिथि होंगे व सीएम नायब सैनी अध्यक्षता करेंगे।