{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में एक और बनेगी फोरलेन सड़क, पंचायत मंत्री ने किया शुभारंभ

 
Haryana News: हरियाणा में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने दिशा में काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पानीपत-जींद स्टेट हाइवे के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया है। सीएम सैनी और  PWD मंत्री रणबीर गंगवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आमजन के सफर को बेहतर बनाने की दिशा में अच्छी सड़कें उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

 कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि पानीपत से जींद सड़क मार्ग मौजूदा समय में बिल्कुल बुरा हाल है। कई जगहों पर सड़क गढ्ढों में तब्दील हो चुकी थी जिसके चलते वाहन चालकों काफी दिक्कत हो रही थी। परंतु अब इस सड़क के पुनर्निर्माण के लिए कुल 184.40 करोड़ रुपए की धनराशि को मंजूरी प्रदान की गई है।

2 चरणों में पूरा होगा काम
इस प्रोजेक्ट को 2 चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में पानीपत से दरियापुर मोड तक के हिस्से का पुनर्निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इस हिस्से को फोरलेन बनाया जाएगा। 4 लेन बनने से वाहन चालकों का सफर आरामदायक हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि  वन विभाग से NOC नहीं मिलने के चलते कुछ अड़चनें बनी हुई थी लेकिन प्रढाना गांव की पंचायत से आवश्यक भूमि लेकर अड़चन दूर कर ली गई है। इसके एवज में लगभग 11.32 करोड़ रुपये पंचायत को प्रदान किए गए हैं जिसके बाद वन विभाग की एनओसी मिलने पर काम शुरू हो सका है।