{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में अब बिना Property ID के होगा एड्रेस वेरिफिकेशन, आज ही कर लें यह काम

 
 Haryana News:  हरियाणा सरकार ने सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि जुलाई 2024 से शहरी क्षेत्रों में घर के पते पर वेरिफिकेशन और ऑथेंटिकेशन के लिए प्रॉपर्टी आईडी अनिवार्य़ होगी। हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेती ने विधानसभा बजट सत्र के दौरान यह जानकारी दी।

हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि शहरी इलाकों में आवेदकों के परिवारों के घर के एड्रेस का सही वेरिफिकेशन और ऑथेंटिकेशन पक्का करने के लिए जुलाई, 2024 से प्रॉपर्टी ID अनिवार्य कर दी गई है।  मंत्री कृष्ण कुमार बेदी हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पानीपत के विधायक प्रमोद विज के पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

 मंत्री बेदी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किराएदार है फिर उसके नाम कोई Property ID नहीं है तो वह फैमिली आईडी में संबंधित ऑप्शन चुन सकता है। जिस एड्रेस पर वह रह रहा है, उसकी प्रॉपर्टी आईडी रजिस्टर की जा सकती है ताकि सही वेरिफिकेश हो सके।