{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में युवती पर एसिड अटैक, चेहरा और शरीर झुलसा

 
Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिला नागरिक अस्पताल में युवती पर पर एसिड अटैक कर दिया। एसिड अटैक से पीड़िता का चेहरा और शरीर के कई हिस्से झुलस गए। पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को रोहतक PGI रेफर किया गया है। 
 नूंह का ही रहने वाला एक युवक युवती से मिलने के लिए पीछे-पीछे आ गया। जहां पर दोनों का झगड़ा भी हुआ। युवक ने युवती साथ मारपीट की। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर आए।
युवती रात करीब साढ़े 8 बजे शहर के जिला अस्पताल में आई थी। जहां आरोपी ने उस पर एसिड फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती को तुरंत इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए तुरंत रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है की पीड़िता के बयान के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।