Haryana news : हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को ड्यूटी टाइम खत्म होने के बाद करीब रात 8 बजे अनाज मंडी क्षेत्र में रिश्वत लेते हुए दबोचा गया। Haryana news
इतने रुपए में तय हुआ सौदा
जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ी के छिपड़वाड़ा मोहल्ला निवासी गौरव ने एसीबी को शिकायत दी थी कि लाइसेंस संबंधी कार्य के बदले क्लर्क अमरदीप द्वारा उससे रिश्वत की मांग की जा रही है। इसके साथ- साथ शिकायतकर्ता ने बताया गया कि आरोपी ने पहले 4700 रुपए की मांग की थी, जिसके बाद दोनों के बीच 4500 रुपए में सौदा तय हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने शिकायत मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई शुरू की। जिसके तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही क्लर्क अमरदीप ने पैसे लिए, पहले से मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों काबू कर लिया। Haryana news
बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ जारी है।