{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: तू बात नहीं करता, मैं मर जाऊंगी... हरियाणा में इस खूबसूरत चाची ने अपने भतीजे को कॉल कर किया सुसाइड

 
Haryana News: हरियाणा में सिरसा जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर लाइव आकर सुसाइड कर लिया है। खबरों की मानें, तो महिला ने अपने प्रेमी से कहा था कि तू मुझसे बात नहीं करता है। जब फोन मिलाती हूं तो तू उठाता नहीं। आज मैं फांसी लगाऊंगी। आ जा, वरना आज मैं मरुंगी। वहीं जिस युवक से महिला बात करती थी, वो उसका भतीजा बताया जा रहा है और वह उसके साथ एक बार भाग भी चुकी है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला के पति ने प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक, यह शनिवार रात करीब 7 से 9 बजे के बीच की है। यहां डबवाली के वार्ड-1 अमृत सरिया वाली गली में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतका की पहचान हरप्रीत कौर (26) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से पंजाब के मुक्तसर साहिब के गांव रामपुरा की रहने वाली थी और उसकी शादी जगदीप के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि जब महिला का पति रात को घर पहुंचा, तो उसने अपनी पत्नी को नीचे लेटे हुए देखा। उसने आवाज लगाई। लेकिन, वह नहीं उठी। उसने पास जाकर देखा तो वह मर चुकी थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और महिला के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला के पति का आरोप है कि महिला का प्रेमी घुमियारा गांव का रहने वाला है और उसका नाम हर्षप्रीत उर्फ भोलू है। उसने ही उसकी पत्नी हरप्रीत की गला दबाकर हत्या की है। जगदीप ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर भी गया था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सीसीटीवी में दिखा महिला का प्रेमी

वहीं पुलिस ने घटना स्थल से CCTV फुटेज बरामद किया है। इसमें दिख रहा है कि महिला का प्रेमी उसके पास आया हुआ था। इसके बाद से आरोपी फरार है और उसकी जानकारी नहीं मिल रही है। इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही घर को सील कर दिया है। ताकि, कोई सबूतों से छेड़छाड़ न कर सके। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला का पति जगदीप करीब 2 महीने पहले ही पंजाब के मुक्तसर साहिब से सिरसा के डबवाली आया था और यहीं पर न्यू बस स्टैंड रोड पर एक टेलर की दुकान है। जिसमें वह काम करता है। इसकी जानकारी महिला के प्रेमी हर्षप्रीत को भी थी। इसलिए वह चोरी-छिपे कभी-कभी महिला से मिलने आया करता था।

15 मिनट तक घर में रहा आरोपी

  खबरों की मानें, तो पुलिस का कहना है कि मौके से जो सीसीटीवी फुटेज मिली है, उसमें दिख रहा है कि प्रेमी हर्षप्रीत 15 मिनट तक घर में रूका था। वह महिला को फंदे से उतारता है। इस दौरान पड़ोस की एक महिला भी घर पर पहुंचती है। बाद में महिला को जमीन पर पड़ा छोड़कर दोनों बाहर निकल जाते हैं।

घर से भगा ले गया था आरोपी हरप्रीत

खबरों की मानें, तो जगदीप ने बताया है कि आरोपी हर्षप्रीत उर्फ भोलू रिश्ते में भतीजा लगता है और करीब एक साल वह हरप्रीत कौर को घर से भगा ले गया था। हालांकि, तब दोनों को एक महीने बाद ही राजस्थान से पकड़ लिया गया था। इसके बाद परिवार ने पंचायत कराई थी और इस मामले को सुलझा दिया था।

फोन और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया

खबरों की मानें, तो डबवाली सिटी थाने के प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के फोन और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है। जांच में सामने आया है कि महिला ने अपने प्रेमी को वॉट्सऐप पर कॉल की थी। इसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी है। उसने वारदात से पहले कई बार फोन पर बात की थी। जांच जारी है।