Haryana News : हरियाणा में यहां बनेगी 6-लेन सड़क, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति
Updated: Mar 8, 2026, 11:17 IST
Haryana News : हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश के CM नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम-पटौदी रोड पर हरसरू बाईपास से वजीरपुर होते हुए झज्जर तक 6 लेन सड़क परियोजना को बजट में शामिल किया है। सरकार की इस परियोजना से लोगों को काफी फायदा होगा।
लोगों को मिलेगी राहत
आपको बता दें कि इस सड़क की हालत बहुत खराब है। इलाके के लोग काफी समय से इसे चौड़ा करवाने की कोशिश कर रहे हैं। बजट में प्रोजेक्ट शामिल होने से उम्मीद जगी है कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से लोगों को काफी सुविधा होगी।
जमीन की बढ़ेंगी कीमतें
इसके साथ ही, नए सेक्टर भी डेवलप होंगे, जिससे स्थानीय किसानों को भी काफी फायदा होगा। प्लान के मुताबिक, वजीरपुर से फरुखनगर तक सड़क चौड़ी की जाएगी, जो गढ़ी हरसरू बाईपास को झज्जर से जोड़ेगी। सड़क चौड़ी होने के बाद नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, जिससे जमीन की कीमतें बढ़ेंगी।