{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूल में 5वीं की छात्रा से छेड़छाड़, 20 रुपए का नोट देकर युवक ने की गलत हरकत

 
Haryana News: हरियाणा करनाल जिला में निसिंग थाना के एक गांव के सरकारी स्कूल में 5वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिक्षक को सुबह स्कूल खुलते समय छात्रा डरी हुई गेट पर मिली।

छात्रा के अनुसार एक युवक 20 रुपये का लालच देकर उसके साथ गलत हरकत की। शोर मचाने पर आरोपी युवक दीवार कूदकर भाग गया। स्कूल इंचार्ज की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
 
इंचार्ज को गेट पर मिली डरी हुई छात्रा
राजकीय प्राइमरी स्कूल की इंचार्ज द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5वीं क्लास की छात्रा मेन गेट पर डरी हुई खड़ी थी। उसके पास 4 छात्र और छात्राएं खड़ी थी। पूछने पर छात्रा ने आपबीती बताई। छात्रा ने बताया कि वह बाथरूम के पास गई थी। वहां अंचल नाम का युवक था। उसने 20 रुपये का नोट दिखाकर लालच दिया और पैंट उतारकर गलत हरकत करने लगा। छात्रा डर गई और चिल्लाते हुए गेट की तरफ भागी।

शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी
छात्रा की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे। तब तक आरोपी स्कूल की दीवार फांदकर भाग चुका था। पड़ोसियों ने छात्रा को संभाला और स्कूल स्टाफ को इसकी जानकारी दी। स्कूल इंचार्ज ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद स्कूली बच्चों में डर का माहौल है। 

कैमरा फुटेज में सामने आया नाम
पड़ोसियों ने आसपास लगे कैमरों में जांच की। आरोपी की पहचान सतबीर उर्फ गोलू के रूप में हुई।  स्कूल इंचार्ज की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।