Haryana News: हरियाणा में बिजली विभाग के 6 कर्मचारी सस्पेंड, इस वजह से हुआ एक्शन
Haryana News: हरियाणा के भिवानी से बड़ी खबर आ रही है। यहां बिजली निगम के उच्च अधिकारियों ने करंट की चपेट में आने से चांग में युवक की मौत के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। यहां छह बिजली कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि कार्यकारी अभियंता ने मृतक युवक दीपक के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया और परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक भी सौंपा है।
दरअसल, 15 अगस्त को चांग निवासी दीपक अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए बिजली घर के नजदीक तालाब पर गया था। इस दौरान वहां पर बिजली का तार टूटा हुआ था। इसकी चपेट में आने से दीपक की मौत हो गई थी। दीपक के परिजनों ने बिजली निगम से लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं परिजनों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने निगम कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग भी उठाई थी। सिटी डिविजन के कार्यकारी अभियंता ने मौके पर पहुंचकर दीपक के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया था।
इन पर हुई कार्रवाई
-फोरमैन आशीष
-सब स्टेशन अटेंडेंट हरीराम व जगबीर
-असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट विनोद
-लाइनमैन सतपाल और सतीश को निलंबित कर दिया है।
इसके अलावा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के एक कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा गया है।