{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News:  हरियाणा में 5.71 लाख परीक्षार्थी देंगे 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा, 15 मई तक आएगा रिजल्ट

 
Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 25 फरवरी से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरु होंगी। परीक्षा को लेकर बोर्ड अध्यक्ष बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इन परीक्षाओं में 5 लाख 71 हजार 767 परीक्षार्थी बैठेंगे। इस बार 60 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी पिछली बार की तुलना में ज्यादा प्रविष्ठ हो रहे हैं। 10वीं की परीक्षाएं 20 मार्च व 12वीं की परीक्षाएं 1 अप्रैल को समाप्त होंगी।

सेंटरों पर CCTV कैमरे लगाए
डॉ. पवन कुमार शर्मा का कहना है कि एग्जाम सेंटरों में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। हर कमरे में सीसीटीव की अनिवार्यता की है। जिन परीक्षार्थियों के सेंटर दूर आए हैं, उस पर चेयरमैन ने कहा कि ऐसी शिकायत है, लेकिन वे काफी कम है। इसकी वजह रही होगी कि जब इन्होंने ऑप्शन भरने को लेकर तकनीकी दिक्कत आई है। उसका भी समाधान किया जा रहा है।


पेपर कैंसल हुआ तो मुख्यलय पर होगा एग्जाम
पिछली बार बाहरी हस्तक्षेप व नकल को लेकर डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए पंचायतों से मदद ली गई है। पंचायतों से आग्रह रहेगा कि किसी तरह की भीड़ नहीं हो। साथ ही पुलिस का भी लिया है और PCR का भी राउंड रहेगा। इसके अलावा फ्लाइंग टीम काम करेगी। अगर किसी सेंटर पर अनियमितता मिलती है तो उस सेंटर को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और उस केंद्र को कैंसिल किया जाएगा।


15 मई तक रिजल्ट आने की संभावना
डॉ. पवन कुमार शर्मा ने एग्जाम पर नियंत्रण करने के लिए 7 जगह कंट्रोल रूम बनाए हैं, जिनमें भिवानी, अंबाला, फतेहाबाद, करनाल, पलवल, रोहतक व गुरुग्राम शामिल हैं। अगर एग्जाम के दौरान कहीं अनियमितता दिखे तो लोग यहां प्रमाण के साथ सूचना दे सकते हैं। उस पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिणाम को लेकर कहा कि पिछले वर्षों की भांति 15 मई के आसपास रिजल्ट घोषित करने की संभावना है।