{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 

 Haryana News: हरियाणा के 22 HPS-IPS प्रमोट होंगे, फटाफट करें चेक

 
 

Haryana News: हरियाणा पुलिस सर्विस कमीशन के अफसर भी IPS प्रमोट होंगे। प्रदेश सरकार ऐसे अधिकारियों का UPSC को नाम भेजने की तैयारी शुरु कर दी है। मुख्य सचिव हरियाणा अनुराग रस्तोगी ने ऐसे 22 HPS अफसरों को इंटेब्रिटी सर्टिफिकेट दिए हैं।

जिन अफसरों को ये सर्टिफिकेट दिए हैं, उनमें मुकेश कुमार, ध्यान सिंह पूनिया, धर्मवीर सिंह, चलजिंद्र सिंह, जयबीर सिंह, कुशाल सिंह, राज कुमार वालिया, ताहिर हुसैन, सिंह, नरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, राजेश कुमार, ममता खर्च, रविंद्र विजय सिंह, सिद्धार्थ डांडा, करण गोयल, संदीप कुमार, पूनम, भारती डवास, अमित दहिया, ऊषा देवी और जितेंद्र गहलावत शामिल हैं।

पूर्व सीएम के समय फंस चुकी फाइल

2 साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में 13 HPS अफसरों के प्रमोशन को मंजूरी मिली थी, लेकिन सूबे के गृह विभाग की तरफ से HPS अफसरों के प्रमोशन की तैयार की गई फाइल को तत्कालीन मुख्य सचिव (CS) संजीव कौशल ने आपत्ति जताते हुए वापस भेज दिया था। उस समय कई HPS अफसरों की एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (ACR) ही पूरी नहीं थी, इसके कारण उनके इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट जारी नहीं हुआ था।