{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana News: हरियाणा में 2 पश्चिमी विक्षोभ हुए सक्रिय, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

 
Haryana News: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है। इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना हुआ है। तापमान में होने वाला परिवर्तन फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि वैज्ञानिक डॉ चंद्रशेखर डागर ने बताया कि आने वाले दिनों में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 13 और 16 फ़रवरी को दो कमज़ोर विक्षोभ एक्टिव होंगे जिससे बारिश की संभावना है। 

आने वाले दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के आस पास भी आंशिक बादल छाए रहेंगे।

तापमान में बढ़ोत्तरी को लेकर कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को गेहूं की फसल में सिंचाई करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि फसल में नुकसान से बचने के लिए  कृषि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार किसान फ़सल में पोटेशियम नाइट्रेट का छिड़काव अवश्य करें।ज़रूरत पढ़ने पर 15 दिन बाद इस स्प्रे को दोहराया जा सकता है।