Haryana News: हरियाणा में 12वीं फिजिक्स-इकोनॉमिक्स का Exam आज, 88 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल
Mar 2, 2026, 07:01 IST
Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 2 मार्च को 12वीं की फिजिक्स और इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। आज होने वाली भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र और डीएलएड द्वितीय वर्ष रि-अपीयर विषय की परीक्षा में 88 हजार 426 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
बोर्ड परीक्षाओं में अभी तक हुई 4 परीक्षाओं में कुल 77 नकलची पकड़े जा चुके हैं। वहीं 10 से ज्यादा Observers को कार्यभार मुक्त किया जा चुके है। परीक्षा में नकल पर रोक लगाने के लिए बोर्ड द्वारा 320 फ्लाइंग टीम नियुक्त की गई है।
10वीं और 12वीं के वार्षिक एग्जाम में प्रदेशभर में करीब 5 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिसमें 2 लाख 96 हजार 593 लड़के और 2 लाख 69 हजार 818 लड़कियां शामिल हैं।