Haryana News: हरियाणा के 115 गांवों को बनाया जाएगा मॉडल गांव, जानें क्या-क्या मिलेगी सुविधाएं
Jul 5, 2025, 17:26 IST
Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही यहां के गांवों की सूरत बदलने वाली है। नूंह जिला प्रशासन ने जिले के 115 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की तैयारी कर ली है। प्रशासन के इस कदम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और समग्र विकास को बढ़ाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रदीप अहलावत ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इन गांवों के हर घर से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्र करने की व्यवस्था की जाएगी। गांवों के प्रत्येक घर को दो रंगो हरी और नीले रंग की डस्टबिन दी जाएगी। वही इसकी निगरानी के लिए पंचायत स्तर पर एक समिति का गठन किया जाएगा। कचरा संग्रहण के लिए एक विशेष वाहन की भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा, कंपोस्ट खाद बनाने के लिए माइक्रो लेवल पर प्रबंधन केंद्र भी बनाए जाएंगे।