{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा के हांसी और हिसार में विकसित होंगे नए रिहायशी सेक्टर, जाने सरकार की योजना ?

 
Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार हांसी और हिसार में नए रिहायशी सेक्टर विकसित करने जा रही है। हरियाणा में अवैध कॉलोनियों के कारण आम जनता को होने वाले आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने स्पष्ट किया कि अनधिकृत कॉलोनियों पर सख्ती की जाएगी और सुनियोजित शहरी विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसी योजना के तहत प्रदेश के कई शहरों में नए रिहायशी सेक्टर विकसित करने की तैयारी की जा रही है, जिनमें हिसार और हांसी प्रमुख रूप से शामिल हैं सरकार की योजना के अनुसार हिसार और हांसी में कुल 2284 एकड़ भूमि ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से अधिग्रहित की जाएगी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार इस प्लान के तहत हिसार में 3 और हांसी में 8 नए रिहायशी सेक्टर विकसित किए जाएंगे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी और अगस्त तक विभिन्न क्षेत्रों में भूमि खरीद का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेशभर में लगभग 1.67 लाख एकड़ भूमि पर नए सेक्टर बसाने की रूपरेखा तैयार की गई है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, CM की स्वीकृति के बाद ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से जमीन खरीदी जाएगी। इन सेक्टरों में रिहायशी के साथ-साथ व्यावसायिक क्षेत्र भी विकसित किए जाएंगे ताकि संतुलित शहरी विस्तार सुनिश्चित हो सके।