{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा के इन जिलों में खुलेंगे रोजगार के नए अवसर, सरकार ने दी बड़ी सौगात 

 
Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के कई जिलों में रोजगार के नए अवसर खुलने जा रहें है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2026- 27 का वार्षिक बजट पेश किया है जिसमें हरियाणा को भी बड़ी सौगात मिली है जिसका सीधा फायदा प्रदेश के 7 जिलों को मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, हिसार एयरपोर्ट सहित करनाल और अंबाला एयरपोर्ट पर स्थित हवाई पट्टियों को C- प्लेन के लिए विकसित किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हवाई जहाजों के पुर्जे बनाने वाले छोटे और मध्यम उद्योगों (MSMEs) के लिए सेंटर बनेंगे। सोनीपत के खरखौदा और गुरुग्राम के मानेसर में स्थित IMT का विस्तार किया जाएगा। इससे हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। Haryana News

फॉर्मा हब

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय बजट में बायोफॉर्मा शक्ति के तहत 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा जिसका सीधा फायदा हरियाणा के फॉर्मा हब को भी मिलेगा। पंचकूला जैसे केंद्र एसोसिएटेड बायोफार्मा और मेडरूट्स बायोफार्मा जैसी कंपनियों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले टैबलेट, कैप्सूल और आयुर्वेदिक उत्पादों का निर्माण कर रहे हैं जिससे कैंसर और शुगर जैसी बीमारियों के लिए सस्ती दवाएं बनाने में मदद मिलेगी। Haryana News

बड़ी सौगात

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने आज पेश किए बजट में हवाई जहाजों के लिए बनने वाले पुर्जों पर लगने वाले टैक्स को हटा दिया है, जिससे हरियाणा में अब हवाई जहाज के पार्ट्स बनाना और भी आसान हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इससे पार्ट्स बनाने पर कम लागत आएगी और गुरुग्राम- फरीदाबाद जैसे बड़े शहरों में ज्यादा विदेशी कंपनिया निवेश करेगी। इससे लोगों को रोजगार के साथ- साथ नई तकनीक सीखने को मिलेगी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर हवाई जहाजों की मरम्मत कार्य के साथ- साथ पार्ट्स भी बनेंगे। इससे प्रदेश का औद्योगिक विकास रफ्तार पकड़ेगा।

रफ्तार पकड़ेगा हरियाणा

मिली जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2026- 27 के बजट में RRTS (दिल्ली- गुरुग्राम- फरीदाबाद- रेवाड़ी) और EV चार्जिंग नेटवर्क के लिए बड़ी धनराशि को मंजूरी दी गई है। इससे हरियाणा को तगड़ा फायदा पहुंचेगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए CM सैनी ने कहा कि 12.2 लाख करोड़ रुपए का ऐतिहासिक पूंजीगत व्यय और सिटी इकोनॉमिक रीजन का विकास हरियाणा जैसे औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर केंद्रित राज्य की प्रगति को नई रफ्तार देगा।