{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana : हरियाणा में इन गांवों के बदले नाम, आदेश जारी

 
Haryana : हरियाणा में गांवों के नाम बदलने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी बीच अब प्रदेश के यमुनानगर जिले के गांव अलीपुरा का नया नाम 'आर्यपुरम' और हिसार जिले के ढाणी गारण का नाम 'हंसनगर' कर दिया गया है। वित्तायुक्त राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने इसके लिए आदेश जारी किए है।

आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई में महेंद्रगढ़ के अकबरपुर नांगल का नाम बदलकर नांगल हरनाथ और झज्जर जिले के इस्लामगढ़ का नाम छुछकवास रखा गया था। इसी तरह मई महीने में सोनीपत, यमुनानगर और भिवानी के 4 गांवों के नाम भी बदले गए थे।

8 गांवों के बदले जा चुके नाम 

CM नायब सिंह सैनी की सरकार के कार्यकाल के सिर्फ दस महीने में अब तक 8 गांवों के नाम बदले जा चुके हैं। वहीं, इससे पहले मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में साढ़े नौ साल में लगभग डेढ़ दर्जन गांवों के नाम बदले गए थे।