{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा के फतेहाबाद में नगर पार्षद सस्पेंड, FIR दर्ज; जाने वजह ?

 
 Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया शहर के वार्ड नंबर 11 के नगर पार्षद विजय कुमार को पद से सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, उस पर ACB की ओर से भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज होने के कारण सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है। नगरपालिका रतिया के सचिव शुभम ने पार्षद को सस्पेंड किए जाने की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार, नगरपालिका रतिया के सचिव शुभम के अनुसार, अर्बन लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट के महानिदेशक अशोक कुमार मीणा ने हरियाणा म्युनिसिपल एक्ट 1973 में मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए धारा 14A के तहत पार्षद विजय कुमार को सस्पेंड किया गया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, बता दें कि वार्ड नंबर 11 के पार्षद विजय कुमार के खिलाफ ACB हिसार थाने में दिसंबर 2025 को केस दर्ज किया गया था। Haryana News 

मिली जानकारी के अनुसार, यह केस ACB इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत दर्ज हुआ। पार्षद पर साल 2023 में प्रॉपर्टी ID की NDC निकलवाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है।