हरियाणा में नगर-निगम चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस-भाजपा अपनी पूरी तैयारी कर चुकी हैं। दोनों ही पार्टियां अपने अंबाला-सोनीपत व पंचकूला के लिए प्रभारी नियुक्त कर चुकी हैं। कांग्रेस तो मेयर व पार्षद के भावी कैंडिडेट से बॉयोडेटा भी ले चुका है। पंचकूला के लिए बनाई गई कमेटी में सांसद वरूण चौधरी, एमएलए चंद्रमोहन को शामिल किया गया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी ऐलान कर चुके हैं कि उनकी पार्टी मेयर का चुनाव सिंबल पर लड़ेगी, जिसके लिए उनकी तैयारियां पूरी हैं। हालांकि पंचकूला में कांग्रेस फिलहाल अंर्तकलह से जूझ रही है। मेयर के संभावित 4 कैंडिडेट को शो-कॉज नोटिस भी MLA की शिकायत पर जारी हुए हैं। ऐसे में उनके लिए परिस्थतियां सही नहीं हैं। Haryana News
ये रहा शेड्यूल
नामांकन नोटिस-15 अप्रैल
नामांकन 21 से 25 अप्रैल तक
नामांकन पत्रों की जांच- 27 अप्रैल
नाम वापसी- 28 अप्रैल उसी दिन चुनाव चिन्ह मिलेंगे
वोटिंग-10 मई
सुबह 8 से 6 बजे
दोबारा मतदान-12 मई
मतगणना-13 मई को होगी
पंचायती राज संस्थाओं की गिनती वोटिंग के दिन ही होगी।