Haryana: हरियाणा में इस गांव की महिला सरपंच को मंत्री ने किया सस्पेंड, जाने वजह ?
मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में गांव कुतबापुर के अरविंद कुमार की शिकायत पर मंत्री ने गांव की सरपंच मनोज देवी को सस्पेंड करने के आदेश दिए। अरविंद कुमार की शिकायत थी कि सरपंच ने करीब 15 लाख रुपए का गबन किया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, जिसकी जांच विजिलेंस कर रही है, मगर वह बहुत धीरे जांच चल रही है। इस मामले में उन्होंने BDPO के भी शामिल होने का आरोप लगाया। जिस पर मंत्री ने सरपंच को सस्पेंड करने का आदेश दिया।
सचिव को दी चेतावनी
मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में मंत्री ने कनीना नगर पालिका के सचिव कपिल व ME दिनेश को नगर पालिका चेयरपर्सन डॉ. रिंपी लोढ़ा की शिकायत पर कार्रवाई न करने पर चेतावनी दी कि यदि चेयरपर्सन की शिकायतों पर गौर नहीं किया गया तो अगली बार वे उसको सस्पेंड कर देंगे। Haryana News
चेयरपर्सन की शिकायत
जानकारी के मुताबिक, चेयरपर्सन रिंपी लोढ़ा ने नप सचिव को शिकायत दी थी कि वार्ड नंबर-6 में हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए। जिसके बाद सचिव ने केवल वहां पर नोटिस लगा कर कार्रवाई को पूरा कर दिया, जबकि वहां पर अतिक्रमण बरकरार है। इस बारे में बार-बार सचिव को कहने पर भी उसने कोई कार्रवाई नहीं की।
मामलों की हुई सुनवाई
मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी से संबंधित दो, पुलिस विभाग का एक, अतिरिक्त उपायुक्त का एक, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के दो, DHBVN का एक तथा नगर परिषद से जुड़े दो मामलों की सुनवाई हुई। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त के दो, सिविल सर्जन का एक, लोक निर्माण विभाग का एक, तहसीलदार कनीना का एक, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक का एक, सहायक खनन अभियंता नारनौल का एक और सचिव नगर पालिका कनीना का एक मामला भी रखा गया।