{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा के अंबाला में खुलेगा मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट, CM सैनी ने की घोषणा

 
Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के अंबाला को CM सैनी ने बड़ी सौगात दी है। हरियाणा में बजट सत्र के दौरान CM सैनी ने अंबाला जिले में 300 करोड़ से मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट और बायोमास बिजली परियोजनाओं की घोषणा की है।

मिली जानकारी के अनुसार, 50 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के दूध प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना से जहां डेयरी किसानों की आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से हजारों ग्रामीणों को शहर जाने की मजबूरी से निजात मिलेगी। Milk Processing Plant की सौगात को लेकर अंबाला में डेयरी संचालक काफी खुश नजर आ रहे हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, मीडिया से बातचीत में अंबाला छावनी के डेयरी संचालक करण यादव ने बताया कि Milk Processing Plant के लगने के बाद उन्हें एक ही जगह पर दूध बेचने का प्लेटफार्म मिल जाएगा। वह चाहते हैं कि इस Milk Processing Plant में जब दूध की सप्लाई करें तो उन्हें उचित दाम मिले।