{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में इस जिले के विकास के लिए मास्टर प्लान 2041 तैयार, देखें नया नक्शा 

 

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा का हिसार शहर अब अतीत की विरासत और वर्तमान की चुनौतियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले दशकों में यह एक सुव्यवस्थित, योजनाबद्ध और आधुनिक नगरी के रूप में नई पहचान गढ़ेगा। 

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश सरकार और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग निदेशालय द्वारा तैयार किया गया Master Plan-2041 इसी दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस प्लान के तहत शहर के विकास की दशा और दिशा तय करने वाला नक्शा तैयार कर लिया गया है, जिसमें रिहायशी विस्तार, सड़कों का जाल, ग्रीन बेल्ट, औद्योगिक क्षेत्र और यातायात व्यवस्था को भविष्य की जरूरतों अनुरूप ढाला गया है। इस नए नक्शे में सबसे अहम बदलाव तोशाम रोड की तरफ रिहायशी क्षेत्र के बड़े विस्तार को लेकर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अब तक शहर का फैलाव ढंढूर की ओर माना जा रहा था, लेकिन Airport परियोजना के चलते यह दिशा सीमित कर दी गई है और विकास का रुख तोशाम रोड की ओर मोड़ दिया गया है। इसके साथ ही करीब 1900 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित रिंग रोड परियोजना में भी बड़े संशोधन किए गए हैं, ताकि भविष्य में शहर का सुनियोजित विस्तार संभव हो सके। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, Master Plan 2041 के तहत 38721.59 हेक्टेयर क्षेत्र को कंट्रोल एरिया में शामिल किया गया है। इस नक्शे को शहरी स्थानीय निकाय विभाग से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है और अब कुछ तकनीकी व सामान्य आपत्तियों का निपटान बाकी है। अधिकारियों का दावा है कि 95 प्रतिशत से अधिक योजना फाइनल हो चुकी है और फरवरी माह में जिला योजना समिति की बैठक के बाद इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। यह Master Plan आने वाले वर्षों में Hisar के सामाजिक, आर्थिक और शहरी स्वरूप को पूरी तरह बदलने वाला दस्तावेज साबित होगा। Haryana News

बड़ा कदम

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने Hisar को स्मार्ट और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए Master Plan 2041 को आधार बनाया है। इस योजना के जरिए शहर की बेतरतीब बसावट पर अंकुश लगाते हुए नियोजित विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। सड़क, सीवरेज, जल आपूर्ति, आवास, परिवहन और पर्यावरण संरक्षण जैसे पहलुओं को एकीकृत दृष्टिकोण के साथ शामिल किया गया है।

कंट्रोल एरिया बड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, नए Master Plan के तहत 38721.59 हेक्टेयर क्षेत्रफल को कंट्रोल एरिया घोषित किया गया है। इसकी सीमाएं तलवंडी राणा से बहबलपुर, दुर्जनपुर से चिकनवास, लांधड़ी, मय्यड़ और नगर निगम क्षेत्र तक फैली होंगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में होने वाला हर विकास कार्य तय मानकों और नियमों के अनुसार हो। Haryana News

अस्पताल से डाबड़ा नहर तक

जानकारी के मुताबिक, Master Plan में आधार अस्पताल के पास से लेकर डाबड़ा नहर तक के क्षेत्र को विशेष रूप से रिहायशी विकास के लिए चिन्हित किया गया है। यह पूरा इलाका भविष्य में शहर का नया आवासीय केंद्र बन सकता है। अधिकारियों का मानना है कि यहां आधारभूत सुविधाओं के विकास की अपार संभावनाएं हैं।

रिहायशी क्षेत्र (R-Zone)

मिली जानकारी के अनुसार, Master Plan 2041 का सबसे बड़ा बदलाव तोशाम रोड को लेकर किया गया है। भविष्य में Hisar का रिहायशी विस्तार ढंढूर की बजाय तोशाम रोड की ओर होगा। नए नक्शे के अनुसार गंगवा से डाबड़ा नहर के साथ-साथ सातरोड नहर तक के क्षेत्र को रिहायशी जोन (R-Zone) घोषित किया गया है। आने वाले वर्षों में इस इलाके में बड़े पैमाने पर आवासीय कालोनियों, सोसाइटियों और रियल एस्टेट परियोजनाओं का विकास होगा। इससे न केवल आबादी का संतुलित वितरण होगा, बल्कि शहर पर दबाव को कम किया जा सकेगा। Haryana News

बड़ा संशोधन

जानकारी के मुताबिक, Master Plan के तहत केंद्र व राज्य सरकार की ओर से प्रस्तावित रिंग रोड परियोजना में भी अहम बदलाव हो सकते हैं। नए नक्शे के अनुसार नए बाइपास (रिंग रोड) का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से होगा। यह बाइपास Hisar–राजगढ़ रोड (NH-52) से शुरू होकर Hisar–दिल्ली रोड (NH-9) को पार करते हुए Hisar–कैथल रोड (NH-52) तक जाएगा। Haryana News

लंबाई होगी कम

मिली जानकारी के अनुसार, मय्यड़ से तलवंडी राणा तक प्रस्तावित रिंग रोड के दायरे को कम किया गया है। अब इसकी लंबाई कुछ कम होगी। कुछ गांवों को इस दायरे से बाहर कर दिया है। इसका उद्देश्य भूमि अधिग्रहण की जटिलताओं को कम करना और परियोजना को व्यावहारिक बनाना है।

शामिल होंगे ये क्षेत्र

जानकारी के मुताबिक, रिंग रोड तलवंडी राणा से शुरू होकर ढंढूर के पास बने बाइपास से राजगढ़ रोड तक तो बाइपास के रूप में बना हुआ है। यहां से आगे गांव कैमरी के बाहर से, गांधी नगर के पास से होते हुए मिरका, लाड़वा, मय्यड़ टोल के नजदीक से खरड़ अलीपुर, मिर्जापुर, धान्सू होते हुए मारवल सिटी के पास तलवंडी राणा बाइपास में जाकर जुड़ेगा। Haryana News

रिहायशी विकास

मिली जानकारी के अनुसार, गांव ढंढूर की दिशा में प्रस्तावित Airport परियोजना के कारण वहां रिहायशी विस्तार को सीमित रखा गया है। हालांकि बगला रोड की ओर कुछ क्षेत्र को आवासीय जोन में शामिल किया गया है। इसके अलावा गांव गंगवा के आसपास पहले से ही रिहायशी गतिविधियां मौजूद हैं, जिन्हें Master Plan में बरकरार रखा गया है।

अंतिम स्वीकृति

अधिकारियों का कहना है कि यूएलबी और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की आपत्तियां मामूली हैं। ऐसे में Master Plan 2041 का लगभग 95 प्रतिशत से अधिक हिस्सा फाइनल माना जा सकता है। शेष औपचारिकताओं के बाद इसे अंतिम स्वीकृति दे दी जाएगी। Haryana News

बढ़ेगा दायरा

जानकारी के मुताबिक, Master Plan 2041 में Hisar के शहरी विस्तार को लेकर एक और महत्वपूर्ण संकेत दिया गया है। नए नक्शे के अनुसार भविष्य में शहर का विकास गांधी नगर के पास तक पहुंचेगा। अब तक जिस क्षेत्र को शहरी परिधि से बाहर माना जाता था, वह आने वाले वर्षों में सुनियोजित विकास का हिस्सा बनेगा। वर्तमान में जो भारी वाहन शहरी क्षेत्र से गुजरते है। रिंग रोड बनने से वे शहर के बाहरी क्षेत्र से गुजरेंगे। Haryana News

आपत्तियां शेष

मिली जानकारी के अनुसार, शहरी स्थानीय निकाय विभाग (यूएलबी) ने Master Plan 2041 के नक्शे को स्वीकृति दे दी है। हालांकि इसमें कुछ क्लेरिकल और ग्रीन बेल्ट से जुड़ी आपत्तियां दर्ज की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार ये आपत्तियां तकनीकी और सामान्य प्रकृति की हैं, जिन्हें आसानी से दूर किया जा सकता है। Haryana News

11 त्रुटियां

जानकारी के मुताबिक, 21 जनवरी 2026 को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग निदेशालय ने जिला नगर योजनाकार अधिकारी को चार पेज का पत्र भेजते हुए 11 त्रुटियों का उल्लेख किया है। इन त्रुटियों को दूर करने के बाद नक्शे को जिला योजना समिति (डीपीसी) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही जनता और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त आपत्तियों का निवारण भी किया जाएगा। उसके बाद नक्शे को फाइनल करने की आगामी औपचारिकताएं पूरी की जाएगी।