{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में 12वीं की परीक्षा में सामूहिक नकल; 32 छात्रों पर केस दर्ज, स्टाफ व पुलिस पर FIR की सिफारिश

 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना और डाहर में HBSE की 12वीं कक्षा की परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल करवाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) टीम की छापेमारी में CCTV कैमरे बंद कर नकल कराने और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ और पुलिस की मिलीभगत के चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। इसका एक वीडियो देर रात जारी हुआ, जिसमें स्टूडेंट सामूहिक नकल करते हुए दिखाई रहे है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, RAF टीम को छापेमारी में CCTV कैमरे बंद होने पर शक हुआ। इसके बाद जांच की गई तो ड्यूटी पर तैनात स्टाफ और पुलिस की मिलीभगत से सामूहिक नकल करने का मामला पकड़ में आया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों परीक्षा केंद्रों का एक वीडियो देर रात जारी हुआ, जिसमें स्टूडेंट सामूहिक नकल करते हुए दिखाई रहे है। टीचर के सामने ही ये बच्चे एक दूसरे की कॉपी, बुक और अन्य साधनों से नकल करते हुए दिखाई दे रहे है। Haryana News

फिलहाल, इस मामले में बोर्ड की ओर से 2 छात्रों पर केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि स्टाफ और पुलिस पर FIR की सिफारिश की गई है।

इसराना केंद्र

मिली जानकारी के अनुसार, इसराना परीक्षा केंद्र पर नकल का एक पूरा नेटवर्क सक्रिय पाया गया। जांच टीम के अनुसार, यहां परीक्षा शुरू होते ही योजनाबद्ध तरीके से सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते थे। टीम को मिली फुटेज में स्पष्ट है कि टीम के पहुंचने से पहले कैमरे बंद थे और उनके आते ही उन्हें आनन-फानन में चालू किया गया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, परीक्षाओं के अंतिम दिन (IT और NSQF विषय) भी यहां खुलेआम नकल जारी थी। टीम ने मौके पर 32 छात्रों को रंगे हाथों पकड़कर उनके खिलाफ यूएमसी (UMC) के केस दर्ज किए हैं। जांच में मुख्य केंद्र अधीक्षक (स्कूल इंचार्ज), अन्य अध्यापकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की कथित संलिप्तता सामने आई है।

डाहर केंद्र

मिली जानकारी के अनुसार, डाहर परीक्षा केंद्र पर भी निरीक्षण के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ती मिलीं। यहां कई अध्यापक और लिपिक बिना किसी आधिकारिक पहचान पत्र (ID Card) के ड्यूटी करते पाए गए। जांच टीम ने विद्यालय प्राचार्य को अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर रूप से लापरवाह पाया है। संवेदनशील परीक्षा कार्य में बरती गई इस ढिलाई को बोर्ड ने गंभीरता से लिया है। Haryana News

परीक्षाएं रद्द करने की सिफारिश

जानकारी के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल RAF टीम ने कड़े कदम उठाने की अनुशंसा की है। इसराना केंद्र पर शुचिता भंग होने के कारण पुरानी परीक्षाओं को रद्द करने की सिफारिश की गई है। दोषी मुख्य केंद्र अधीक्षक, स्टाफ और संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ FIR दर्ज करने की सिफारिश की गई है। Haryana News

डाहर के प्राचार्य, अध्यापकों और लिपिकों के विरुद्ध भी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है।