Haryana: हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा, 16 खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलटी, 5 घायल रेफर
जानकारी के मुताबिक, आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और खिलाड़ियों को गाड़ी से बाहर निकालकर संभाला। सभी को भट्टू CHC पहुंचाया गया। जहां से पांच खिलाड़ियों को फतेहाबाद रेफर किया गया। बाकी को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई, एक खिलाड़ी को फ्रेक्चर हुआ है। Haryana News
एकेडमी में करते हैं प्रेक्टिस
मिली जानकारी के अनुसार, सभी खिलाड़ी आदमपुर क्षेत्र के गांव चूली बागड़ियान की फुटबाल एकेडमी में अभ्यास करते हैं। इन सभी खिलाड़ियों को गांव हरिपुरा में हो रहे टूर्नामेंट में खेलने जाना था। Haryana News
इतनी उम्र के खिलाड़ी
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, खिलाड़ी विजय, बिल्लू, सुनील, दिनेश व क्षतिज को फतेहाबाद रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इसके अतिरिक्त पंकज, अमन, विकास, हिमांशु, ज्ञानेंद्र, मुकेश, रोहतास, कुलदीप, अनुज को प्राथमिक उपचार दिया गया है। सभी खिलाड़ी 15 से 35 साल की उम्र के हैं।