{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा के सरकारी स्कूल में गिरी आसमानी बिजली, बाल-बाल बचे सभी छात्र

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में फरीदाबाद में बारिश के दौरान सेक्टर-7 स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आसमानी बिजली गिरने का मामला सामने आया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, राहत की बात यह रही कि घटना के समय सभी छात्र स्कूल के अंदर मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना स्कूल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। Haryana News

इस बड़ी घटना के दौरान सभी बच्चे क्लास में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। जिससे कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी सही सलामत है।

पेड़ चीरते हुए गिरी

जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने मंगलवार को पहले ही भारी बारिश को अलर्ट जारी किया था और कल ही को दोपहर करीब 1:59 बजे अचानक स्कूल परिसर में आसमानी बिजली गिर गई। बिजली एक पेड़ को चीरते हुए जमीन पर आ गिरी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Haryana News

लग रही थी क्लास

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल की प्रिंसिपल सीमा गौतम ने बताया कि घटना के समय सभी बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। अगर बच्चे बाहर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था, फिलहाल इस घटना में किसी को कोई हानि नहीं हुई है।