Haryana: हरियाणा में अब बढ़े हुए दामों पर होगी जमीन की रजिस्ट्री, नए कलेक्टर रेट हुए लागू
अतिरिक्त बोझ
मिली जानकारी के अनुसार, जिला राजस्व अधिकारी मनबीर सिंह सांगवान ने पुष्टि की कि बुधवार शाम को मुख्यालय की ओर से नए कलेक्टर रेट की सूचना प्राप्त हो गई है और इसे सिस्टम पर अपलोड कर दिया गया है। वीरवार सुबह से जो भी लोग रजिस्ट्री के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें बढ़े हुए कलेक्टर रेट के अनुसार ही स्टांप ड्यूटी चुकानी होगी। क्षेत्रवास दाम बढ़ने से जमीन खरीदना आम जनता के लिए महंगा हो जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, सरल केंद्र के कर्मचारियों के अनुसार, शाम तक तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब वीरवार से सभी प्रकार की रजिस्ट्रियां सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगी। हालांकि, पहले दिन की देरी के कारण कई खरीदार और विक्रेता निराश होकर लौट गए।
टोकन का ब्योरा
दोपहर 2:00 बजे तक जिले की तीन प्रमुख तहसीलों में कुल 28 टोकन काटे गए थे, जिनमें से केवल 9 रजिस्ट्रियां ही संपन्न हो सकीं। Haryana News
झज्जर व बहादुरगढ़: दोनों तहसीलों में 11-11 टोकन कटे, जिनमें से 4-4 रजिस्ट्रियां हुईं।
बादली: यहां पर 6 टोकन कटे, जिनमें से केवल एक रजिस्ट्री हो पाई।
साल्हावास, बेरी और मातनहेल: इन तहसीलों में दोपहर बाद तक कोई नया टोकन नहीं कटा, क्योंकि लोग नए रेट लागू होने का इंतजार कर रहे थे।