{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana : हरियाणा के इन जिलों में जमीन के रेट सातवें आसमान पर, तेजी से बढ़ी मांग 

 
Haryana : हरियाणा में जमीन खरीददारों के लिए एक अच्छी खबर आई है। प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं, जहां अगर जमीन में निवेश किया जाए तो अच्छा रिटर्न मिलेगा। इन जिलों में रियल एस्टेट मार्केट लगातार बढ़ ही रहा है। खास बात यह है कि ये जिले दिल्ली-NCR के काफी नजदीक हैं। आइए जानते हैं प्रदेश के वो कौन-कौन से जिले हैं। 

आपको बता दें कि खासकर गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत और करनाल जैसे जिलों में रियल एस्टेट मार्केट लगातार बढ़ ही रहा है. 

गुरुग्राम

गुरुग्राम को हरियाणा का सबसे विकसित और समृद्ध जिला माना जाता है. यहां कॉरपोरेट हब, शॉपिंग मॉल और आधुनिक रिहायशी प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं. ये रियल एस्टेट निवेश के लिए सबसे बेस्ट जगह मानी जाती है, क्योंकि यहां के प्रॉपर्टी रेट में  लगातार बढ़ोतरी ही देखने को मिल रही है.

फरीदाबाद

फरीदाबाद में निवेशकों के लिए किफायती रिहायशी और व्यावसायिक ऑप्शन मौजूद हैं. यहां अच्छी सड़क और मेट्रो कनेक्टिविटी के कारण ये जिला तेजी से लोगों के बीच फेमस हो रहा है. यहां निवेश करने वाले लोगों को लंबे समय का उच्च रिटर्न मिलने की संभावना दिख रही है. 

सोनीपत, पानीपत

वहीं हरियाणा के सोनीपत, पानीपत और करनाल में भी शहरीकरण का प्रोसेस तेजी से हो रहा है. ये जिला इसलिए निवेशकों को पसंद आ रहा है, क्योंकि यहां नए औद्योगिक प्रोजेक्ट्स, रोड नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकास कर रहे हैं. इसके साथ ही यहां का रियल एस्टेट मार्केट आने वाले समय में और बढ़ेने की ही संभावना है.

पंचकूला

पंचकूला अपने प्लान्ड विकास और हरे भरे इलाकों के लिए जाना जाता है. हरियाणा का ये जिला रियल एस्टेट निवेश के लिए शांत और व्यवस्थित ऑप्शन लोगों को दे रहा है. निवेशक यहां लंबे समय के लिए सुरक्षित और अच्छा रिटर्न की उम्मीद रख सकते हैं