{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Haryana Kal Ka Mausam:हरियाणा में कल इन जिलों में सुबह से शुरू हो जाएगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

Haryana Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल यानी मंगलवार को बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, यमुनानगर में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। 
 

इसके अलावा अम्बाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल,  जींद,हिसार,भिवानी,पानीपत,सोनीपत,रोहतक में कई स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 
वहीं झज्जर, गुरूग्राम, फरीदाबाद, फतेहाबाद,रेवाड़ी, सिरसा, चरखी दादरी,  महेंद्रगढ़, मेवात और पलवल जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

 

मौसम विभाग की मानें, तो  चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।