Haryana Kal Ka Mausam: हरियाणा में कल इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Jul 5, 2025, 20:25 IST
Haryana Kal Ka Mausam: हरियाणा में मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है। जिसके चलते प्रदेश में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि कल मौसम कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी 6 जुलाई को चंडीगढ़, पंचकुला, यमुनानगर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जिंद,भिवानी में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिले में बारिश होने की संभावना है।