{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Kal Ka Mausam: हरियाणा में इस दिन होगी भारी बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

 

Haryana Kal Ka Mausam: हरियाणा में मौसम विभाग (Haryana Weather Update) ने 18 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 12 जुलाई से लेकर 18 जुलाई तक लगातार बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने 14 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं कि कल यानी 13 जुलाई को हरियाणा का मौसम कैसा रहने वाला है। 

हरियाणा में कल इन जिलों में होगी बारिश 

मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी रविवार को प्रदेश में  करनाल, सोनीपत, गुड़गांव, फ़रीदाबाद में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।  इसके अलावा पलवल, मेवात, पंचकुला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, हिसार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 
वहीं भिवानी, जीन्द, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, कैथल, पानीपत, अम्बाला, कुरूक्षेत्र, चंडीगढ़, सिरसा, फतेहाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 
 हालांकि, कल के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। 

 

हरियाणा में 14 जुलाई को इन जिलों में होगी बारिश 

मौसम विभाग ने 14 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुड़गांव में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकुला, चरखी दादरी, यमुनानगर जिले में बारिश की संभावना है।

वहीं हिसार,भिवानी,जींद,रोहतक,झज्जर,में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा  कैथल, पानीपत, सोनीपत, अंबाला, करनाल, कुरूक्षेत्र, चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग की माने, तो सोमवार को   सिरसा, फतेहाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 
 महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।