Haryana Jobs: हरियाणा में निकली 4227 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
HSSC द्वारा जारी नई भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 23 फरवरी 2026 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
कौन-कौन से पद के लिए वैकेंसी ?
No. पद का नाम विभाग का नाम वैकेंसी
1 MPHW, महिला ESI हेल्थ केयर 20
2 MPHW (महिला) स्वास्थ्य विभाग 595
3 MPHW (पुरुष) स्वास्थ्य विभाग 700
4 स्टाफ नर्स ESI हेल्थ केयर 20
5 नर्स स्वास्थ्य विभाग 296
6 नर्स DMER 1475
7 सिस्टर ट्यूटर स्वास्थ्य विभाग 12
8 रेडियोग्राफर स्वास्थ्य विभाग 99
9 रेडियोग्राफर DMER 32
10 डिस्पेंसर (आयुर्वेदिक) ESI हेल्थ केयर 3
11 डाइटीशियन स्वास्थ्य विभाग 22
12 वन रक्षक वन विभाग 779
13 JE (सिविल) HAFED 5
14 JE (सिविल) हरियाणा पावर जेन. कॉर्प. 23
15 असिस्टेंट मैनेजर (IA) HSIIDC 8
16 JE (सिविल) पुलिस हाउसिंग कॉर्प. 15
17 JE (सिविल) टाउन एंड कंट्री प्लानिंग 6
18 JE (बागवानी) HSVP 16
19 जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट वेयरहाउसिंग कॉर्प. 73
20 JE (बागवानी) कुरुक्षेत्र देव. बोर्ड 1
21 JE (बागवानी) पुलिस हाउसिंग कॉर्प. 1
22 JE (बागवानी) DMER 3
23 टेक्नीशियन (I&C) हरियाणा पावर जेन. कॉर्प. 7
24 प्लांट अटेंडेंट (I&C) हरियाणा पावर जेन. कॉर्प. 10
25 लीगल असिस्टेंट श्रम विभाग 2
26 लीगल असिस्टेंट HSIIDC 2
27 लीगल असिस्टेंट खान और भूविज्ञान 2
कुल पद 4,227
कौन कर सकता है अप्लाई?
HSSC ने केवल वही उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं जिन्होंने ग्रुप C पदों के लिए CET फेज-I (विज्ञापन 01/2025) पास किया है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 10वीं पास के साथ ITI से लेकर BSC, MSC वाले आवेदन कर सकते हैं। 10वीं या हायर एजुकेशन में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए।
योग्य उम्मीदवारों की कम से कम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम 42 साल तक है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार, अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ‘किसी भी कैंडिडेट को कोई फीस जमा करने की जरूरत नहीं है’, इसलिए अप्लाई करना फ्री है।