{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में यहां बनेगा जगजीवनपुरा पार्क, ओपन जिम और लगेंगे झूले, करोड़ों रुपये होंगे खर्च 

 
Haryana: हरियाणा के फतेहाबाद वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद शहर के जगजीवनपुरा स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क को अल्ट्रा मॉडर्न पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। नगर परिषद प्रशासन की ओर से इसके लिए योजना बनाई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नगर परिषद की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अल्ट्रा मॉडर्न पार्क तैयार करने के लिए 19 लाख 66 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। खास बात यह है कि पार्क को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया जाएगा। उनके लिए विशेष रास्ते, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे वे बिना किसी परेशानी के पार्क का उपयोग कर सकें। Haryana News

नए पौधे लगाए जाएंगे

जानकारी के मुताबिक, योजना के तहत पार्क में नए पौधे लगाए जाएंगे। ओपन जिम में हैंगिंग झूला, दो पहियों वाला शोल्डर बिल्डर/ आर्म व्हील जैसे उपकरण लगाए जाएंगे। पार्क में बाथरूम तक भी दिव्यांगजनों के अनुकूल तैयार किए जाएंगे। उच्च गुणवत्ता वाली पाउडर-कोटेड/माइल्ड स्टील ट्यूबलर फ्रेम से बनी मानक मैनुअल व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई जाएगी। Haryana News

यह व्हीलचेयर फोल्डेबल होगी, ताकि इसे आसानी से स्टोर और पोर्ट किया जा सके।

जल्द होगा तैयार

मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा और अगले छह महीनों के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, उनका मानना है कि इस पार्क के विकसित होने से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थान मिलेगा। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए यह पार्क बेहतर सुविधा साबित होगा।