{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में IPS अफसर ने किया सुसाइड, चंडीगढ़ आवास पर खुद को मारी गोली

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सीनियर IPS ऑफिसर वाई पूरन कुमार ने सुसाइड कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास (कोठी नंबर 116) पर खुद को गोली मार ली। चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, अभी यह सामने नहीं आया है कि उन्होंने सुसाइड क्यों किया है। चंडीगढ़ पुलिस की SSP कंवरदीप कौर मौके पर पहुंची हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, वाई पूरन कुमार ADGP रैंक के अधिकारी थे। 29 सितंबर को ही उनकी रोहतक की सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC) में पोस्टिंग हुई थी। वह 7 अक्टूबर तक छुट्‌टी पर थे। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, वाई पूरन कुमार की पत्नी अमन पी. कुमार IAS ऑफिसर हैं। वह CM सैनी और अन्य अधिकारियों के साथ 5 अक्टूबर को जापान दौरे पर गई थीं। वह कल शाम को भारत लौटेंगी। Haryana News

उठाए थे सवाल 

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले साल हरियाणा में IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने कुछ IPS अफसरों के प्रमोशन पर सवाल उठाया था। ये अफसर 1991, 1996, 1997 और 2005 बैच के थे। उन्होंने CM सैनी को एक पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि ये प्रमोशन गलत तरीके से किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, वित्त विभाग ने गृह मंत्रालय के नियमों को अनदेखा करके सिर्फ अपनी सहमति से ये प्रमोशन कर दिए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने पत्र में ये भी लिखा कि उन्होंने पहले 11 अक्टूबर 2022 को गृह विभाग के बड़े अफसर को बताया था कि 2001 बैच के अफसरों को DIG के पद पर प्रमोशन देने के लिए गृह मंत्रालय के नियमों का पालन किया जाए। मिली जानकारी के अनुसार, साथ ही, उनकी सैलरी फिर से तय की जाए और उन्हें बकाया पैसे भी दिए जाएं। Haryana News

पोस्टिंग के ऑर्डर...