Haryana IAS Transfers: हरियाणा में रातोंरात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CMO से इस अफसर की हुई छुट्टी, देखें नये अफसरों की लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभा रहे साकेत कुमार को बाहर कर दिया गया है। उन्हें कमिश्नर एवं सचिव, आर्काइव्स विभाग लगाया गया है। वह मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव के साथ-साथ कई अहम विभागों का जिम्मा संभाल रहे थे।
वहीं, अजय कुमार को गुरुग्राम के डीसी पद से हटाकर डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी-टू (सीएम) बनाया गया है। यह नयी सृजित पोस्ट है, जिससे साफ है कि सीएम ऑफिस में नई टीम तैयार की जा रही है। हरियाणा के जिलों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। उत्तम सिंह को करनाल से हटाकर गुरुग्राम का डीसी बनाया गया है, जबकि आनंद कुमार शर्मा को करनाल का डीसी नियुक्त किया गया है।
विनीत गर्ग को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी लगाया है। अनुराग अग्रवाल को एसीएस, इरिगेशन एंड वाटर रिसोर्सेज एवं एडवाइजर, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड का एडिशनल चार्ज दिया है। विजयेन्द्र कुमार को एसीएस, डेवलपमेंट एंड पंचायती विभाग (अतिरिक्त प्रभार) दिया है। राजीव रंजन को प्रिंसिपल सेक्रेटरी, कोऑपरेशन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) लगाया है। पंकज अग्रवाल अब प्रिंसिपल सेक्रेटरी, आर्किटेक्चर विभाग होंगे। अहम विभाग उनसे लिए हैं। सीजी रजनी कान्तन कमिश्नर एवं सचिव, माइंस एंड जियोलॉजी (अतिरिक्त प्रभार) होंगे।
जे. गणेशन चेयरमैन, हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड एवं पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग। अतुल कुमार कमिश्नर एवं सचिव, फाइनेंस विभाग (अतिरिक्त प्रभार)। दुसमंता कुमार बेहरा सेक्रेटरी, रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट। मणि राम शर्मा सेक्रेटरी, हेल्थ विभाग। डॉ. आदित्य दहिया एमडी, हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड।