{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में HSSC ने बढ़ाई ग्रुप-C भर्ती में इन पदों की संख्या, इस तारीख से करें आवेदन 

 
Haryana: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में HSSC की परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए ये बड़ी ही राहत भरी खबर आई है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत निकाली गई ग्रुप C की भर्तियों में पदों की संख्या को बढ़ा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए 6 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।

जानकारी के मुताबिक, HSSC ने अलग-अलग कैटेगरी में पदों की संख्या में बढ़ोतरी की है। संशोधन के बाद ग्रुप-2 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट के पदों की संख्या 486 से बढ़ाकर 586 कर दी गई है। Haryana News

HSSC चेयरमैन ने...

जानें कहां, कितने पद बढ़े

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रुप 3 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट के पद 696 से बढ़कर 702 हो गए हैं। ग्रुप 3 में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों की संख्या 173 से बढ़ाकर 260 कर दी गई है। इसके आलावा आयोग ने आवेदन प्रक्रिया की तारीख में भी बदलाव किया है। जानकारी के मुताबिक, पहले आवेदन 2 फरवरी यानी आज से शुरू होने थे, मगर अब ये 6 फरवरी 2026 से शुरू होंगे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिस को ध्यान से पढ़ें। जानकारी और संशोधित विज्ञापन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर उपलब्ध है।