हरियाणा में गेस्ट अध्यापकों के मानदेय में बढ़ोतरी, जेबीटी को 36,700 मिलेंगे
May 12, 2026, 13:25 IST
चंडीगढ़ : हरियाणा में गेस्ट अध्यापकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रदेश सरकार ने अतिथि अध्यापकों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बढ़ाए गए मानदेय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बढ़ा हुआ मानदेय पहली जुलाई 2025 से प्रभावी माना जाएगा। अब जेबीटी अतिथि अध्यापकों का कुल मानदेय बढ़कर 36,700 रुपये प्रतिमाह हो जाएगा, पीजीटी गेस्ट टीचर्स को अब 49,400 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
जेबीटी शिक्षकों को 35,920 रुपये व पीजीटी शिक्षकों को 48,320 रुपये दिए जा रहे थे। शिक्षा विभाग ने यह बढ़ोतरी बेस रेट पर तीन प्रतिशत वृद्धि के आधार पर लागू की है। जेबीटी के 26 हजार रुपये के बेस रेट पर तीन प्रतिशत के हिसाब से 780
जेबीटी के मानदेय में 780 व पीजीटी के मानदेय में 1080 रुपये की वृद्धि बढ़ा हुआ वेतन जुलाई 2025 से प्रभावी होगा
रुपये की बढ़ोतरी की गई है, पीजीटी के 36 हजार रुपये के बेस रेट पर 1080 रुपये की वृद्धि की गई है। अतिथि अध्यापकों का वेतन संशोधित दरों के अनुसार जारी किया जाएगा। एक जनवरी, 2025 से पहले चरण में दो प्रतिशत वृद्धि लागू की गई थी। उस समय जेबीटी शिक्षकों के मानदेय में 520 रुपये तथा पीजीटी शिक्षकों के मानदेय में 720 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अब एक जुलाई, 2025 से इसे बढ़ाकर तीन प्रतिशत कर दिया गया है।