Haryana: हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही मजबूत, 10 जिला अस्पताल अपग्रेड कर जनता को समर्पित – मुख्यमंत्री
Feb 26, 2026, 18:26 IST
Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इस दिशा में जिला स्तर के अस्पतालों को सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्सरे इत्यादि सभी सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। ऐसे 10 अस्पतालों को जनता को समर्पित किया जा चुका है। अन्य अपस्तालों को भी अपग्रेड किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री वीरवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान बोल रहे थे।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा जिला स्तर के अस्पतालों को अपग्रेड करने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इन अस्पतालों में आधुनिक लैब, सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड तथा प्राइवेट वार्ड जैसी सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है।