{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में DSP पर आरोप लगाने वाला हेड कॉन्स्टेबल बर्खास्त, SP बोलीं- पुलिस की छवि हुई खराब

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कैथल में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सुनील संधू को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, आज शनिवार को SP उपासना सिंह ने बताया कि DSP पर सुनील संधू ने धमकाने के आरोप लगाए थे। SP उपासना सिंह ने कहा की हेड कॉन्स्टेबल ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को करने के बजाए सोशल मीडिया पोस्ट की। इससे पुलिस विभाग की छवि खराब हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, दूसरा, सुनील संधू नशा मुक्ति अभियान के दौरान नशे के साथ आरोपियों को पकड़ने के वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालते थे, जो कि नियमों के खिलाफ है। अनुशासनहीनता को लेकर सुनील संधू पर कार्रवाई की गई है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, 23 फरवरी को सुनील संधू ने फेसबुक पोस्ट कर कलायत DSP ललित यादव पर नशे के झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। संधू की इस पोस्ट के बाद SP उपासना सिंह ने गुहला DSP कुलदीप बेनीवाल को जांच सौंपी थी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इस विवाद के बाद 2 दिन पहले ही सुनील संधू समेत नशा मुक्ति टीम के 9 सदस्यों को लाइन हाजिर किया गया था। जिला पुलिस मुख्यालय की तरफ से कहा गया कि इन पुलिसकर्मियों ने अनुशासन और नियमों का पालन नहीं किया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सुनील संधू इस विवाद के बाद से बीमार चल रहे हैं। वह कैथल में ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। सुनील संधू का कैथल के ही प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।