Haryana: हरियाणा के पंचायत मंत्री ने मार्केट कमेटी सेक्रेटरी को किया सस्पेंड, जाने वजह ?
भड़के कार्यकर्ता
मिली जानकारी के अनुसार, मतलौड़ा मार्केट कमेटी कार्यालय में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होना था। प्रोटोकॉल के तहत सरकार की ओर से मार्केट कमेटी सेक्रेटरी को कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम से पहले जब भाजपा कार्यकर्ता व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। कार्यालय में कोई भी तैयारी पूरी नहीं थी।
सेक्रेटरी का दो टूक
मिली जानकारी के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने जब सेक्रेटरी कृष्ण कुंडू से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के बैठने के कार्यालय को दुरुस्त करने और अन्य व्यवस्थाएं करने को कहा, तो आरोप है कि सेक्रेटरी ने सहयोग करने के बजाय दो टूक जवाब देते हुए कह दिया कि यह उनका काम नहीं है। सेक्रेटरी के इस व्यवहार और तैयारियों की कमी की सूचना तुरंत पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को दी गई। Haryana News
नहीं माने सेक्रेटरी
जानकारी के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायत मंत्री ने स्वयं सेक्रेटरी कृष्ण कुंडू को फोन किया और उन्हें तुरंत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए। लेकिन, हद तो तब हो गई जब सेक्रेटरी ने मंत्री के सीधे आदेशों की भी अवहेलना कर दी और कार्यालय को ठीक करने से इनकार कर दिया। Haryana News
आदेश
मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री के आदेशों की सरेआम नाफरमानी और सरकारी कार्य के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैये को देखते हुए कृष्ण लाल पंवार ने कड़ा रुख अपनाया। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने मौके पर ही सेक्रेटरी कृष्ण कुंडू को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।