Haryana: हरियाणा की IAS अधिकारी आशिमा बराड़ बनी 4 बिजली निगमों की अध्यक्ष, आदेश हुए जारी
Mar 30, 2026, 11:58 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के मुख्य सचिव ने आदेश जारी करते हुए IAS अधिकारी आशिमा बराड़ को प्रदेश के चारों प्रमुख बिजली निगमों की अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जानकारी के मुताबिक, इनमें हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, DHBVN, UHBVN और हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, अभी आशिमा बराड़ राज्य सरकार में आबकारी एवं कराधान विभाग, वित्त विभाग (हरियाणा-2) और ऊर्जा विभाग में आयुक्त एवं सचिव के पद पर कार्यरत हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर 1979 को जन्मीं आशिमा बराड़, हरियाणा कैडर की 2004 बैच की IAS अधिकारी हैं। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ Economics से BA और MA की डिग्री प्राप्त की है।
देखें आदेश...