Haryana : हरियाणा का स्वास्थ्य ढांचा होगा मजबूत, 17 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होंगे स्थापित
Mar 8, 2026, 12:26 IST
Haryana : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से विभिन्न जिलों में 17 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है।
- फरीदाबाद – जसाना, मंझावली
- गुरुग्राम – रिठोज, सिधरावली, रणसिका
- महेंद्रगढ़ – खातोदड़ा
- नूंह – साकरस, शाह चौखा, चंदेनी, लोहींगा कला, टाई
- पलवल – गहलब, बघोला, धतीर
- रेवाड़ी – टीट
- कुरुक्षेत्र – थाना
- जींद – पिपलथा
इन नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना से ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को अपने नजदीक ही प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सके।