Haryana: हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस की साइबर ठगों पर सर्जिकल स्ट्राइक, सैंकड़ों करोड़ का भांडाफोड
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही का नेतृत्व श्री प्रियांशु दीवान HPS, सहायक पुलिस आयुक्त, साईबर अपराध, गुरुग्राम द्वारा किया गया और पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम व दक्षिण की टीमों के लगातार प्रयासों के बाद इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है।
ठगी करने के तरीके: गुरुग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी मुख्यतः Investment Fraud, INSTAGRAM Related Fraud & Loan App Fraud इत्यादि प्रकार की साईबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।
आरोपियों से बरामदी व खुलाशा: आरोपियों के कब्जा से पुलिस टीमों द्वारा कुल 02 मोबाईल फोन्स व 01 सिम कार्ड्स बरामद किए गए हैं, आरोपियों के मोबाईल फोन I4C द्वारा विश्लेषण/जांच करने पर पता चला कि इनके खिलाफ पूरे देश में कुल 8405 शिकायतें, 252 अभियोग अंकित है, जिनमें से जिला गुरुग्राम (हरियाणा) में 08 अभियोग (साईबर अपराध थाना पूर्व में 06 अभियोग, साईबर अपराध थाना पश्चिम में 01 अभियोग व साईबर अपराध थाना दक्षिण में 01 अभियोग) अंकित है। आरोपियों द्वारा इन मामलों में कुल 62 करोड़ 38 लाख रुपयों की ठगी की गई थी।
गुरुग्राम पुलिस की अपील: गुरुग्राम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि—किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल, व्हाट्सऐप, या सोशल मीडिया मैसेज पर विश्वास न करें। स्वयं को CBI, Police, NCB बताकर “Digital Arrest” करने वाले ठगों से सावधान रहें। निवेश या ट्रेडिंग के नाम पर भेजे गए लिंक व एप्स से दूर रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत National Cyber Helpline 1930 पर दर्ज कराएं। “साईबर अपराधों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस निरंतर व्यापक व तकनीकी जांच कर रही है। साईबर ठगी में लिप्त हर आरोपी को चिन्हित करके उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”