Haryana : हरियाणा के स्कूली बच्चों की हुई मौज, सरकार ने इस काम के लिए 45.05 करोड़ किए मंजूर
Mar 25, 2026, 09:55 IST
Haryana : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से 8वीं तक के बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के तहत 45.05 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। यह राशि समग्र शिक्षा अभियान के तहत दी गई है जिससे सभी पात्र विद्यार्थियों तक समय पर किताबें पहुंचाई जा सकें।
इस संबंध में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की अध्यक्षता में बीती 29 दिसंबर को उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति की बैठक हुई थी। इसमें चयनित फर्मों को किताबों के मुद्रण और वितरण का जिम्मा सौंपा गया। 15 अप्रैल तक सभी स्कूलों में किताबें पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। अंबाला, हिसार, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पलवल, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में पाठ्यपुस्तकें जिला स्तर तक पहुंच चुकी हैं।