Haryana: बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की बस चोरी, चोर का नहीं मिला सुराग !
मिली जानकारी के अनुसार, भादरा बस स्टैंड से बस को चोरी करने के बाद गांव रावलवास में होते हुए ले जाने के 2 CCTV फुटेज भी सामने आए हैं। जिसमें एक 31 और दूसरा 37 सेकेंड का है। जानकारी के मुताबिक, इसमें दूसरे फुटेज में सड़क पर खड़ी खच्चर गाड़ी को टक्कर मारता भी दिख रहा है। हालांकि अंधेरे के कारण आरोपी की पहचान नहीं हुई। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को अमरपुरा टोल प्लाजा पर लगे CCTV फुटेज से पता चला कि बस हरियाणा की तरफ गई। जिसके बाद पुलिस बस तक पहुंची। राजस्थान पुलिस का दावा है कि बस चोरी करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल बस राजस्थान पुलिस के कब्जे में है और हिसार रोडवेज ने इस रूट पर अब दूसरी बस लगा दी है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा रोडवेज की एक बस की कीमत 35 से 40 लाख रुपए तक हो सकती है। भादरा पुलिस बस को कब्जे में लेकर थाने ले गई है, वहां से इसे हिसार रोडवेज डिपो को सुपुर्द किया जाएगा।
बस में ही चाबी
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो के ड्राइवर का कहना है कि सभी ड्राइवर चाबी साथ ले जाने के बजाय चाबी बस के अंदर ही छोड़ देते हैं। ताकि रोस्टर में दूसरा ड्राइवर आए तो चाबी उस निश्चित स्थान से ले ले। चोर ने इसी का फायदा उठाते हुए चाबी से बस को स्टार्ट कर लिया और बस दौड़ाकर ले गया। Haryana News
सुराग मिला
जानकारी के मुताबिक, वहीं भादरा पुलिस के जांच अधिकारी भूप सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।