Haryana: गुरुग्राम जिले के 36 गांवों से जमीन खरीदेगी हरियाणा सरकार, लिस्ट में शामिल ये सभी गांव ?
जानकारी के मुताबिक, बता दें कि सरकार ने 69 शहरों में कुल 1.7 लाख एकड़ भूमि विकसित करने का लक्ष्य रखा है। इसका उद्देश्य आने वाले वर्षों में नए रिहायशी सेक्टर, व्यावसायिक जिले और संस्थागत क्षेत्र तैयार करना है। Gurugram New Sectors
मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 13 शहरों में करीब 40,000 एकड़ भूमि सीधे समझौते के आधार पर खरीदी जाएगी जिसमें गुरुग्राम को प्राथमिकता दी गई है।
जमीन बेचने के लिए पोर्टल
जानकारी के मुताबिक, भूमि खरीद की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके लिए सरकार ने ई-भूमि पोर्टल (ehboomi.jamabandi.nic.in) को अधिकृत माध्यम बनाया है। अधिसूचित गांवों के भूमि मालिक इस पोर्टल पर जाकर अपनी जमीन का विवरण दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद सत्यापन और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। Gurugram New Sectors
मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया भूमि अधिग्रहण नहीं है। इसे धीरे-धीरे शुरू किया जाएगा। पहले स्टेज में, जमीन के मालिकों के साथ सीधे एग्रीमेंट के जरिए 13 शहरों में प्रोक्योरमेंट के लिए लगभग 40,000 एकड़ जमीन तय की गई है। गुरुग्राम इस शुरुआती कोशिश के सेंटर में है। Gurugram New Sectors
लिस्ट में ये शामिल कौन-कौन से गांव
खेड़की दौला
कादीपुर
सीही
हरसुरू
बसई
गाडोली
गाडोली कला
गाडोली खुर्द
बेहरामपुर
उल्लावास
कादरपुर
बादशाहपुर
टिकली
पलरा
खरकी
नौरंगपुर
मेदावास
सिकंदरपुर बड़ा
लखनौला
हयातपुर
नवादा
फतेहपुर
वजीरपुर
कांकरोला
मेवका
धनकोट
खेड़की
माजरा
दौलताबाद
धनवापुर
मोहम्मदपुर हेड़ी
टीकमपुर
बाबूपुर
पवाला
खुशरूपुर
दोरका
जमीन के मालिक करें ये काम
जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार ने गांवों का एक सटीक प्रोक्योरमेंट मैप निकाला है, जिससे जमीन के मालिक तुरंत देख सकेंगे कि उनकी जमीन नोटिफाइड इलाके में आती है या नहीं। Gurugram New Sectors
मिली जानकारी के अनुसार, अगर HSVP इस जमीन को इकट्ठा करने में कामयाब हो जाता है, तो यह गुरुग्राम में अपने पिछले डेवलपमेंट के पैमाने से कहीं आगे निकल जाएगा। Gurugram New Sectors
जानकारी के मुताबिक, अब तक, HSVP ने शहर में 52 सेक्टर डेवलप किए हैं। इनमें 44 रेजिडेंशियल, 6 इंडस्ट्रियल और 2 इंस्टीट्यूशनल शामिल है। इनमें कुल 49,950 प्लॉट डेवलप करके बेचे हैं।